हरलाखी: उमगांव में हरलाखी मंडल भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला की गई आयोजित
हरलाखी मंडल के उमगांव पंडित दीनदयाल उपाध्याय अटल स्मृति भवन के सभागार में भाजपा लाभार्थी सम्पर्क अभियान को सफल बनाने हेतु हरलाखी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान जिला महामंत्री देवेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रभांशु झा, विधानसभा विस्तारक प्रमोद कुमार सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है।