हरलाखी: सोंठगांव में दो फरार आरोपियों के घर पर हरलाखी थाना पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिए चिपकाया इश्तेहार
हरलाखी थाना के सोंठगांव के दो फरार आरोपियों के घर पर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिए ईश्तेहार चिपकाया है। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने बताया कि सोंठगांव निवासी ओबेदुल्लाह एवं मुन्ना उर्फ़ राजुल्लाह के घर हरलाखी थाना के एसआई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने इश्तेहार चिपकाया है। बता दें कि 3 साल से यह आरोपी फरार चल रहे हैं।