कोतमा: कोतमा में दो वाहनों में हुई आमने-सामने टक्कर
Kotma, Anuppur | Oct 20, 2026 मंगलवार 12:00 रेलवे फाटक रोड पर शराब के नशे में बाइक चला रहे व्यक्ति ने सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और नशे में धुत व्यक्ति को थाने ले गई। बताया गया कि नशे में धुत्त युवक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था जिसमें सामने से आ रहे युवक को टक्कर मार दी।