- महोबा में भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने पकड़ी किसानों को वितरित किए जाने वाले बीज की कालाबाजारी,गोदाम प्रभारी सोनू यादव पर सरेआम थप्पड़ों की बारिश कर विधायक ने सपा का एजेंट होने का लगाया आरोप, विधायक द्वारा गोदाम प्रभारी पर की गई थप्पड़ों की बारिश का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से हो रहा वायरल
महोबा जिले की चरखारी विधानसभा से बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत हमेशा सुर्खियों में बने रहते है कभी जल शक्ति मंत्री से टकराव तो कभी बीमा कंपनी के कर्मियों को चूड़ियां और पेटीकोट पहनाकर गाँव में घुमाना विधायक को चर्चाओं में बनाये रखता है। अब किसानों को मिलने बाले बीज की कालाबाजारी पर सख्ती दिखाते हुए विधायक एक बार फिर अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए और कालाबाजारी में संलिप्त बीज गोदाम प्रभारी को सरेआम थप्पड़ जड़ दिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल विधायक के तेवर देख भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी कर्मियों में हड़कम्प मच गया है।
-दरअसल चरखारी विधानसभा से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत के नाम और काम से महोबा ही नहीं समूचे बुंदेलखंड के लोग भलीभांति परिचित हैं क्योंकि विधायक अपनी कार्यशैली से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने एक नहीं,दो नहीं बल्कि ऐसे कई कारनामे किए जिसकी वजह से उनकी समूचे बुंदेलखंड में अलग ही पहचान बनी हुई है। अब सरकारी बीज गोदाम से रात के अँधेरे का फायदा उठाकर की जा रही कालाबाजारी की जानकारी मिलने पर विधायक बीज गोदाम पहुँचे तो भ्रष्टाचार को अपनी आँखों से देख उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और बीज गोदाम प्रभारी सोनू यादव को देखते ही देखते कई थप्पड़ जड़ दिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है । विधायक के सख्त तेवर देख भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया है। बीते दिनों भी विधायक ने फसल बीमा सर्वे के नाम पर हो रही अवैध वसूली की शिकायत पर बीमा सर्वेयरों को चूड़ियां और पेटीकोट पहनवाकर गाँव में घुमाने का फरमान जारी किया था। मामले को लेकर विधायक ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि बीज गोदाम से चना की बोरियों की कालाबाजारी की जा रही है जिसमे 100 बोरियाँ ट्रक में लादकर ले जाया जा रहा था जब इनके अधिकारियों से बात की गई तो पता चला कि उन्होंने कोई आदेश ही नही दिया था यह बीज गरीब किसानों के लिए आया था जिसकी यह लोग कालाबाजारी कर रहे थे । इसमें अभी दो लोगो को मौके से पकड़ा गया है जिसमे एक बीज गोदाम प्रभारी है और दूसरा चपरासी । अब इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
Sadar, Lucknow | Oct 22, 2026