बनेड़ा: साली ने संबंध बनाने से किया इनकार, जीजा ने दो गोलियां मारकर हत्या की
भीलवाड़ा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई। यहां 18 वर्षीय साली ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया तो जीजा ने देर रात दोनाली बंदूक से दो गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले युवती से जबरदस्ती की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर उसने गुस्से में फायरिंग कर हत्या कर दी।