गोपालपुर: बांध टूटने की खबर मिलते ही डीएम-एसपी बनिया पहुंचे और बाढ़ का जायजा लिया
रंगरा प्रखंड में बनिया पुरानी रेलवे बांध और कलबलिया बांध टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। कोसी का पानी तेजी से गांवों में फैलने के बाद शुक्रवार को भागलपुर की डीएम अलंकृता पांडेय और नवगछिया एसपी वैभव शर्मा मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया।