34 लाख लागत, 221 फीट ऊंचाई, हरियाणा के पंचकूला में जलेगा देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला, साढ़े तीन महीने में हुआ तैयार
पंचकूला में इस साल विजयदशमी के पावन अवसर पर देश का सबसे बड़ा रावन जलेगा. यहां पर सेक्टर-5 में शालीमार ग्राउंड में 221 फीट का रावण तैयार किया गया है. 20 अक्तूबर को दशहरा के दिन यहां पर बड़ा प्रोग्राम होगा और रावण दहन किया जाएगा.
जानकारी के अनुसार, 3 महीने 15 दिन से अंबाला के बराड़ा के रहने वाले तेजिंदर चौहान और उनकी टीम ने रावण के पुतले को तैयार किया और अब इस रावण के पुतले को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
बताया जा राहा है कि 200 टन की क्रेन और कई मजदूर की मदद से रावण के पुतले खड़ा किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस रावण के पुतले को बनाने के लिए करीब 34 लाख रुपए खर्च आया है. कई टन लोहा,बांस और वेलवेट का कपड़ा लगाया गया है.
221 फीट का रावण देखने के लिए ट्राई सिटी में लोगों की होड़ लगी हुई है. अब लोगों को इंतजार है कि इसे अंतिम रूम रूप देखकर खड़ा किया जाएगा. तेजेंद्र चौहान करीब 40 सालों से रावण के पुतले बनाने का काम कर रहे हैं और उन्होंने कई विश्व रिकॉर्ड बनाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है. तेंजेंद्र ने बताया कि बार ट्राई सिटी के लोगों के लिए पंचकूला के सेक्टर 5 शालीमार ग्राउंड का विजयदशमी का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है और इस रावण में इको फ्रेंडली पटाखे का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि पर्यावरण प्रदूषण न हो. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रिमोट कंट्रोल दबाकर इस विशाल रावण के पुतले का दहन करेंगे.
पिछली साल कम थी हाइट
रावण का चेहरा फाइबर-ग्लास से तैयार किया गया है. चेहरा 25 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा होगा, जबकि मुकुट 55 फीट, तलवार 50 फीट, धड़ 90 फीट और टांगें व बाजू 40-40 फीट लंबे होंगे. पूरी संरचना पर करीब 5 हजार मीटर वेलवेट कपड़ा चढ़ाया जाएगा. हर साल यहां पर इतना बड़ा पुतला तैयार किया जाता है. पिछली बार यहां पर 180 फीट का रावण का पुतला जलाया गया था.
#panchkula #panchkulanews #WorldsTallestRavan #dussehra #panchkulasocialmedia