प्रतापगढ़: देहात कोतवाली के बाग मिर्ज़ा के पास हत्या के आरोप में वांछित 2 अभियुक्तों और 1 अभियुक्ता को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
देहात कोतवाली के सैयदन मोहल्ला निवासी अजय मौर्या हत्याकांड का पुलिस लाइन में गुरुवार दोपहर 2 बजे एएसपी ने खुलासा किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अरबाज पुत्र इस्तियाक अली के अलावा अल्ताफ पुत्र मो0 इस्लाम और एक अभियुक्ता है। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया की तीनों की गिरफ्तारी मिर्ज़ा की बाग से की गई और जेल भेज दिया गया।