टीकमगढ़: केंद्रीय मंत्री सागर से टीकमगढ़ बस से पहुंचे, ई-रिक्शा में सफर किया, खराब सड़क पर जताई नाराजगी
सागर से बस द्वारा टीकमगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री Virendra Kumar ने सादगी का संदेश देते हुए बस स्टैंड से पदयात्रा की और मानवीय संवेदना समिति के स्टॉल पर राहगीरों को स्वयं जल पिलाया।इसके बाद केंद्रीय मंत्री ई-रिक्शा से शहर पहुंचे, जहां खराब सड़कों को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नपा सीएमओ ओमपाल सिंह से जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने को कहा।