महरौनी: ग्राम छपरट निवासी शिकायतकर्ता ने गांव के नामजद लोगों पर गाली-गलौज कर मारपीट करने के आरोप लगाए
ग्राम छपरट निवासी भरत यादव ने महरौनी कोतवाली पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते लगभग चार दिन पूर्व गांव के कुछ नामजद लोगों द्वारा उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई है। उक्त मामले में महरौनी कोतवाली पुलिस की जिम्मेदारों ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की है।