कसडोल: कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम को लेकर मोक्ष दही हांडी समिति ने विधायक संदीप साहू से की मुलाकात
आगामी 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले दही हांडी कार्यक्रम को लेकर मोक्ष दही हांडी समिति के सदस्यों ने क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू से मुलाकात की समिति के सदस्यों ने विधायक को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया समिति द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा