बडोनी: बसई हाट बाजार में आग लगने से दुकानें जल गईं, दतिया विधायक ने किया निरीक्षण और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया
Badoni, Datia | May 1, 2025 दतिया जिले के कस्बा बसई में हाट बाजार में बीते मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात्रि में आग लग गई। आग में 15 दुकानें पूरी तरह जल गईं थी। आगजनी में दुकानदारों के हुए नुकसान का दतिया विधायक राजेन्द्र भारती ने निरीक्षण किया। और हर संभव मदद दिलवाने के आश्वाशन दिया है। गुरुवार की शाम 04 बजे विधायक ने बताया कि इस हाट बाजार में 50-60 दुकानें हैं।