बडोनी: ग्राम छता में युवक ने शादी का झांसा देकर किया युवती के साथ दुष्कर्म, बड़ोनी पुलिस ने मामला किया दर्ज
Badoni, Datia | Apr 30, 2025 ग्राम छता में एक युवक ने 21 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी से इनकार कर दिया। मामले में पीड़िता ने बड़ोनी थाने पहुँचकर युवक पर मामला दर्ज कराया है। बुधवार की शाम 04 बजे बड़ोनी पुलिस ने बताया कि युवक ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जनवरी 2024 में जब युवती की सगाई तय हुई, तो आरोपी ने बदनाम करके सगाई तुड़वा दी।