कुलपहाड़: जैतपुर सीएचसी में विश्व हाईपरटेंशन डे पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
दिनांक 17 मई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ल्ड हाईपरटेंशन डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर पवन सिंह राजपूत द्वारा की गई। इस दौरान डॉक्टर पवन सिंह राजपूत ने उपस्थित लोगों को उच्च रक्तचाप (बीपी) से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।