जिले में नकली खाद के गौरख धंधे पर पुलिस की नकेल, 650 नकली डीएपी खाद की बोरिया बरामद, सवाल यही की असली माफिया तक कब पहुंचेगा प्रशासन
छतरपुर जिले में पिछले कई दिनों से धड़ल्ले से चल रहे नकली डीएपी खाद के करोवार का भंडाफोड़ करने में आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिल ही गई है, खाद माफियाओ की इस काली करतूत का खुलासा तब हुआ जब मातगुवां थाना पुलिस ने एक पिकअप बाहन में लोड नकली डी ए पी खाद को पकड़ा और ड्राइवर से कड़ाई से पूछ तान्छ की तो पता चला की छतरपुर शहर के बीचो बीच नारायण पुरा रोड पर स्थित अमर मैरिज गार्डन पर नकली खाद को बड़ी मात्रा में रखा गया है जिसके बाद पुलिस ने कृषि अधिकारियो की मौजूदगी में गार्डन पर छापा मारा तो एक हॉल से करीव 650 नकली डीएपी खाद की बोरिया बरामद की गई जिन्हे पुलिस ने जप्त कर बाहन चालक ओमप्रकाश रैकवार और नकली खाद माफिया अनुराग शर्मा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है, और अब पुलिस अपनी जाँच में असली नकली खाद माफिया तक पहुंचना चाहती है जो जिले में इतने बड़े स्तर पर किसानों को नकली खाद बेचकर उनके साथ धोखाधड़ी कर रहा है बहरहाल देखना यह होगा की असली खाद माफिया तक पुलिस पहुंच पाती है या नही या फिर इसी तरह से जिले में नकली खाद का गौरख धंधा चलता रहेगा
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर