खजुराहो/भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संकुल प्रकोष्ठ के संयोजक एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने आज दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र में रेलवे के विस्तार सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की ।
सांसद खजुराहो विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार 24 अक्टूबर को पन्ना जिले तक रेल पहुंच रही है, यह बुंदेलखंड सहित पन्ना के लिए एक ऐतिहासिक दिन है इस सौगात के लिए आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद पत्र दिया,वही खजुराहो संसदीय क्षेत्र के कटनी में लॉजिस्टिक हब एवं पिट के निर्माण हेतु आग्रह किया, पन्ना और खजुराहो को जल्द ही रेलवे लाइन से जोड़ने के साथ-साथ क्षेत्र में रेल सुविधाओं के बिस्तर पर भी चर्चा की ।
सांसद खजुराहो विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि पर्यटन की दृष्टिकोण से खजुराहो से वाराणसी संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के समय परिवर्तन हेतु भी पत्र के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया कि उक्त इस ट्रेन का संचालन खजुराहो से प्रातः प्रारंभ होकर दोपहर वाराणसी पहुंचे और दोपहर में वाराणसी से रवाना होकर रात्रि में खजुराहो पहुंचे जो पर्यटन की दृष्टिकोण से बेहतर होगा ,उक्त इस मांग को लेकर पर्यटन व्यवसाईयों ने खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा से आग्रह भी किया था जिस पर उन्होंने गौर करते हुए आज केंद्रीय रेल मंत्री को उक्त संदर्भ में भी पत्र सोपा है ।