कोटद्वार: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान पर कसा तंज
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने मंगलवार शाम 5 बजे कोटद्वार में कहा कि कांग्रेस पार्टी का तथाकथित संविधान बचाओ अभियान न तो संविधान की रक्षा के लिए है और न ही लोकतंत्र के लिए।बल्कि यह केवल राजनीतिक अस्तित्व बचाने की एक बौखलाहट भरी कोशिश है। साथ ही कहा कि जो पार्टी दशकों तक सत्ता में रहकर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करती रही।