लखीसराय: नया बाजार व्यायाम साला घाट पर हादसा, युवक की सदर अस्पताल में मौत
लखीसराय कवैया थाना क्षेत्र के व्यायाम साला घाट पर नहाने के दौरान एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने युवक को पानी से बाहर निकालकर सदर अस्पताल गुरुवार की पूर्वाह्न 9:00 बजे लाया गया , लेकिन सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया