टेहरोली: टहरौली पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया
थाना टहरौली क्षेत्र के ग्राम सिद्धपुरा निवासी नाबालिग दीपेंद्र के घर से अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। नाबालिग के दिल्ली जाने की तैयारी में होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद टहरौली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी।