घाघरा: आदर नीमा ढलान के समीप सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Nov 8, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के आदर ढलान के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में मंजीरा निवासी संजीत असुर, जितेंद्र असुर,लोहरदगा निवासी सुरेश असुर के नाम शामिल है। तीनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया जहां चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गुमला रेफर कर दिया