कुलपहाड़: अजनर थाना पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अभियुक्त जसवन्त उर्फ अतुल पाल पुत्र छविलाल पाल, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी ग्राम अजनर थाना अजनर जनपद महोबा के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर (चालू हालत में) एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया। * उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना अजनर पर मु0अ0सं0 64/2026 धारा 9/25(2) आयुध अधिनियम, 1959 के तहत अभियोग पंजीकृत।