स्वार: मानपुर उत्तरी में बिना अनुमति आम के हरे-भरे फलदार पेड़ काटने का मामला बना जांच का विषय
Suar, Rampur | Oct 19, 2026 जनपद रामपुर की तहसील स्वार क्षेत्र के ग्राम मानपुर उत्तरी में लोहर्रा इनायतगंज मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक आम के हरे-भरे फलदार पेड़ को काटे जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ को बिना अनुमति काटा गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।