लालगंज: लालगंज थाना क्षेत्र के गंगा राम टोला में खेत की बाउंड्री तोड़ने और लूटपाट की कोशिश
लालगंज थाना क्षेत्र के गंगा राम टोला में खेत की बाउंड्री दीवार तोड़ने और लूटपाट की कोशिश का मामला सामने आया है। अतौलापुर निवासी विवेक रंजन ने आवेदन देकर बताया कि 20-25 अज्ञात लोग उनकी जमीन पर बनी बाउंड्री दीवार को लोहे के रॉड से तोड़ रहे थे। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोग ट्रैक्टर पर सीमेंट के बोरे जबरन लाद रहे थे। विरोध करने पर एक नामजद आरोपी ने रिवॉल्वर के