बीना: ग्राम बारधा में मंदिर के समीप शव मिलने का मामला, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा शव
Bina, Sagar | Oct 4, 2024 45 वर्षीय सरवन उर्फ पलटू बाबा निवासी ग्राम भैंसा राहतगढ़ का शव गुरुवार की शाम करीब 7 बजे ग्राम वारधा में हनुमान मंदिर के पास मिला। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी अनूप सिंह यादव जवानों के साथ पहुंच गए और रात में शव वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी की मदद से शव को सिविल अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखवाया गया। आज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।