बीना: ड्रग इंस्पेक्टर ने अंबेडकर तिराहे स्थित मेडिकल स्टोर सहित अन्य मेडिकल स्टोरों की जांच की
Bina, Sagar | Oct 4, 2024 क्षेत्र में दवाइयां का नशा तेजी से बढ़ रहा है। और मेडिकल स्टोर में बिकने वाली दवाइयां से लोग नशा कर रहे हैं, जिसको देखते हुए सागर कलेक्टर संदीप जीआर के आदेश पर ड्रग इंस्पेक्टर ने गुरुवार की शाम टीम के साथ नगर में कई मेडिकल स्टोर की जांच की और दवाइयां के रिकार्ड चेक किये। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच पश्चात रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी।