बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर तेज रफ्तार ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलने से अवैध वेंडर की हुई मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Oct 3, 2024 उमाशंकर झा पिता मदन लाल निवासी झांसी जो ट्रेनों में सामान बेचने का काम करता था और बुधवार की सुबह करीब 9:00 बजे नॉन स्टॉप ट्रेन में बेचने का सामान लेकर चढ़ने की कोशिश कर रहा था तभी पैर फिसलने से ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। मृतक के पास से विक्रय करने वाली खाद सामग्री मिली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है