बीना: ग्राम धमना में भैंसें चोरी का मामला, पुलिस ने एक आरोपी को बीना रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
Bina, Sagar | Oct 3, 2024 फरियादी देवेंद्र यादव निवासी ग्राम धमना की कुछ महीने पहले भैंसे चोरी हो गई थी। मामले में पुलिस ने पूर्व में एक आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तार किया था। वही आज दोपहर करीब 2:00 बजे थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मामले के दूसरे आरोपी जावेद कुरेशी को 1 तारीख की दोपहर करीब 2:00 बजे बीना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।