बीना: कच्चा रोड से निकली मां जागेश्वरी की रजत पालकी यात्रा, हजारों भक्त हुए शामिल
Bina, Sagar | Oct 3, 2024 मां जागेश्वरी की रजत पालकी यात्रा प्रतिवर्ष नगर में धूमधाम से निकाली जाती है। जो इस वर्ष भी निकाली गई। मां जागेश्वरी पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकली, जिसमें हजारों की तादाद में भक्त शामिल हुए। रजत पालकी यात्रा सुबह करीब 19:00 बजे से कच्चा रोड स्थित मां जागेश्वरी मंदिर से प्रारंभ हुई,यात्रा नगर भ्रमण के बाद मां जागेश्वरी मंदिर पर समाप्त होगी।