बीना: नगर में शारदीय नवरात्रि की धूम, स्टेशन रोड सहित नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में विराजी माता रानी
Bina, Sagar | Oct 4, 2024 नगर में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, जिसके चलते गुरुवार को दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की तैयारीयों में भक्त लगे रहे। भक्त बैंड बाजों के साथ दुर्गा प्रतिमाओं को लेकर निकले।गुरुवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं के द्वारा पंडालों तक मांता रानी की प्रतिमाएं लाने ले जाने का सिलसिला जारी रहा और देर रात तक स्थापना की गई।