श्योपुर: रोजगार सहायकों ने वेतन सहित लंबित मांगों के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
श्योपुर। जिला कलेक्टे्रट पर आज सोमवार को दोपहर 03 बजे जिलेभर की ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों ने अपनी वेतन सहित लम्बित मांगो को लेकर प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को ज्ञापन सौंपा है।