श्योपुर: किशोर सशक्तिकरण कार्यक्रम जारी, सीएमएचओ कार्यालय में सेवा प्रदाताओं को दिया प्रशिक्षण
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, किशोर सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत सीएमएचओ कार्यालय श्योपुर में सोमवार को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कराहल और श्योपुर विकासखंड के स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।