श्योपुर: ग्राम ढेंगदा में रास्ता रोक महिला समेत दो से मारपीट, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढेंगदा में एक महिला और उसके साथ बेटे और भतीजे को सोमवार को दोपहर 2.30 बजे तीन आरोपियों ने रास्ता रोककर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।