ग्राम पंचायत सर्रा-शाहनगर रोड पर भीषण सड़क हादसा, कई लोग घायल।
शाहनगर। ग्राम पंचायत सर्रा-शाहनगर मार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ जब ग्राम सुरु निवासी देवेंद्र कुमार आदिवासी ऑटो में गमी (मृत्यु संस्कार) के लिए छुलाई सवारी लेकर जा रहे थे। उसी दौरान महुआडोल से सारंगपुर जा रहे बाइक सवार लवकेश सिंह और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार लवकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका पैर टूट गया। उनके साथ मौजूद रिश्तेदार के पैर और सीने में भी गंभीर चोटें आई हैं। बाइक पर एक गर्भवती महिला भी सवार थी, जिसे भी गंभीर चोटें लगी हैं।
ऑटो में कई महिलाएं सवार थीं। हादसे में कंधी को गंभीर चोटें आईं, जबकि आमसिया आदिवासी सहित अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
घटना के समय जयस संगठन के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रामपाल सिंह गोंडेला सारंगपुर जा रहे थे। उन्होंने दुर्घटना देखकर तत्काल वाहन रोककर ग्राम सर्रा के लोगों को मौके पर बुलाया तथा मह�