आजमगढ़ के चकचोर्रा ग्राम स्थित अस्थाई गौशाला का डीएम रविंद्र कुमार ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया । उन्होंने साफ सफाई, गोवंशों के खाने-पीने की व्यवस्था तथा इलाज की व्यवस्था आदि का अवलोकन किया । गौशाला में सभी गोवंशों का अंकन रजिस्टर में करने और बाहर से आने वाले निराश्रित गोवंश का ईयर टैगिंग करने आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए।