जनसत्ता दल की बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति पर मंथन, नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने पर हुई चर्चा
बरेली। जनसत्ता दल की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह के निवास स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों, संगठन के विस्तार और पार्टी की गतिविधियों को गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और उसकी सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें आरती चौहान को जिला प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, कुंवर कौशलेंद्र प्रताप सिंह को जिला उपाध्यक्ष, कामेश सिंह को विधानसभा प्रभारी आंवला तथा ममता चौहान को जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया।
जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करें और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने के साथ ही जनपद में पार्टी की स्थिति मजबूत बनाने और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री सोनू ठाकुर, युवा जिला अध्यक्ष विपिन प्रताप सिंह, अनिल सिंह, उमेश राजपूत, कृष्ण ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#BareillyNewsLive #BareillyNews #JansattaDal #BareillyPolitics #PoliticalNews #OrganizationMeeting #Aonla #Bareilly #जनसत्ता_दल #बरेली_राजनीति #संगठन_विस्तार #नियुक्ति #राजनीतिक_खबरें