झालरापाटन: झालावाड़ पुलिस के बेड़े में 15 नए 112 वाहन शामिल, एसपी ने मिनी सचिवालय से हरी झंडी दिखाकर थानों के लिए किया रवाना
झालावाड़ पुलिस के कार्यक्षमता में बुधवार से एक बड़ा इजाफा हुआ है।पुलिस बेड़े में 15 नए 112 वाहन शामिल किए गए हैं।जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने दोपहर 1बजे मिनी सचिवालय से हरी झंडी दिखाकर विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया।नए वाहनों के शामिल होने से अब झालावाड़ पुलिस के पास कुल 26 आपातकालीन सेवा वाहन हो गए हैं।अब आपातकालीन स्थितियों में पुलिस बेहतर कार्रवाई कर सकगी।