झालरापाटन: सीमावर्ती राजगढ़ के समीप करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने तीन जनों पर किया हमला, हमले में तीनों हुए घायल
सीमावर्ती राजगढ़ के समीप करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने घात लगाकर तीन जनों पर हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। जिन्हें बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल लाया गया। अस्पताल से दो जनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि बरखेड़ा कला के रहने वाले दुर्गालाल गुर्जर को ज्यादा चोटे होने के कारण उपचार के लिए भर्ती किया गया है।