हथुआ: मीरगंज मरछिया देवी चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से महिला सहित दो की मौत
मीरगंज शहर के मरछिया देवी चौक के समीप शुक्रवार की शाम 5 बजे के करीब में एक महिला सहित 2 की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। मृत महिला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव निवासी अजय कुमार की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ मीरगंज शहर स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज कराने आयी थी। इसी दौरान घर लौटने के दौरान घटना हो गयी।