हथुआ: जांच में सुस्ती बरतने के आरोप में हथुआ थाने के दारोगा को एसपी ने किया निलंबित
हथुआ थाना में तैनात दारोगा आचल कुमार को पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के द्वारा निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मामला एक जनवरी को हथुआ बाजार स्थित दुकान में घुसकर बदमाशो द्वारा फायरिंग करने से जुडा हुआ है। जिसमें पीड़ित द्वारा घटना से पूर्व आवेदन देने के वावजूद जांच में सुस्ती बरतने के आरोप में दारोगा पर कार्रवाई की गयी है।