सारठ: विधायक चुन्ना सिंह ने पैतृक गांव बामनगामा में बाबा दुबे की वार्षिक पूजा पर विशेष बैठक की, कतारबद्ध होकर पूजा की अपील
MLA चुन्ना सिंह ने पैतृक गांव बामनगामा के बाबा दुबे मंदिर में वार्षिक पूजा को लेकर शनिवार शाम 6 बजे तक समिति सदस्यों संग विशेष बैठक की। बताया कि 3 अगस्त को आहूत वार्षिक पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, भगदड़ की स्थिति नहीं होने व कतारबद्ध पूजा व जलार्पण के लिए ठोस व्यवस्था हो। अपील की व्यवस्था बनाने में सहयोग करें वो सुबह से शाम तक तैनात रहेंगे