जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय अंतर्गत गोपनीय शाखा, सामान्य शाखा, नजारत शाखा, निर्वाचन शाखा सहित अन्य शाखाओं के कार्यों का क्रमवार अवलोकन किया।