रामानुजगंज: दीपावली पर जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना की गई
रामानुजगंज सोमवार दीपावली के पावन पर्व पर बलरामपुर जिलेभर में हर्षोल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाकर विधि-विधान और पूरे भक्तिभाव के साथ मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। शाम होते ही घरों और दुकानों में दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।