चित्तौड़गढ़: जम्मू तवी उदयपुर सिटी स्पेशल के फेरों में बढ़ोतरी, आने जाने के दौरान चंदेरिया स्टेशन पर होगा 2 मिनट का ठहराव
रेलवे द्वारा जम्मू तवी उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन चंदेरिया स्टेशन होकर निकलेगी। रेलवे द्वारा ट्रेन को 27 जून तक 10 ट्रिप में चलने का निर्णय किया गया। यह ट्रेन जम्मू तवी से गुरुवार सुबह 5:20 पर रवाना होगी। इसी प्रकार वापसी में उदयपुर सिटी से शुक्रवार दोपहर 1:45 प्रस्थान करेगी।