चित्तौड़गढ़: सभी आठ विधानसभा क्षेत्र में पहले दिन 743 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा का उठाया फायदा
लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं में से आज पहले दिन 743 पंजीकृत मतदाताओं ने हम वोटिंग सुविधा का लाभ उठाया। विधानसभा कपासन में 160, बेगू में 148, चित्तौड़गढ़ में 140, निंबाहेड़ा में 51, बड़ी सादड़ी में 89, प्रतापगढ़ में 53, मावली में 47 तथा वल्लभनगर में 55 मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से मतदान किया।