ललितपुर: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जिलाधिकारी ने की अपील, अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए पहुंचे
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जनपद के लोगों से अपील की है राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायालय, ललितपुर सहित जनपद की समस्त न्यायालयों/अधिकरणों में दिनांक 12.09.2026 (शनिवार) को प्रातः 10:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में ललितपुर की जनता से अपील की जाती है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ ले।