पदमपुर: कृषि विज्ञान केन्द्र पदमपुर में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन
कृषि विज्ञान केंद्र पदमपुर में वैज्ञानिक सलाहकार समिति बैठक का आयोजन प्रोफेसर दीपाली धवन निदेशक प्रसार शिक्षा, प्रसार शिक्षा निदेशालय, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर की अध्यक्षता में किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. सीमा चावला नेकृषि विज्ञान केंद्र पदमपुर में संचालित वार्षिक गतिविधियों का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।