सड़क हादसे के बाद मची शिमला मिर्च लूटने की होड़, सड़क पर बिखरी सब्जी उठाकर ले गए लोग
अंबिकापुर। शहर के रेलवे स्टेशन चौक के पास टाटा नैनो कार और शिमला मिर्च से लोड पिकअप वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया और उसमें लोड शिमला मिर्च सड़क पर बिखर गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर बिखरी शिमला मिर्च को उठाकर ले जाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। वहीं, स्थानीय स्तर पर खराब सड़क को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण यह हादसा हुआ।
राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है।
#Ambikapur #RoadAccident #SurgujaNews #ChhattisgarhNews #BreakingNews