परैया: बैक्टपुर: पुलिस पर हमला करने का मुख्य आरोपी ससुराल से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Paraiya, Gaya | Apr 21, 2026 परैया के बैकटपुर में अवैध खनन के खिलाफ छापामारी करने पहुंची पुलिस बल पर हमला कर मारपीट करने और वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मुख्य आरोपी को उसके शेरघाटी स्थित ससुराल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुदामा उर्फ लंगड़ा से हुई है। जिसके उपर भीड़ को भड़काने का मामला थाना में दर्ज किया गया है। जिसको मंगलवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।