भितरवार: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संगत सहारा संस्था परियोजना के तहत मन मेला कार्यक्रम आयोजित
नगर भितरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संगत संस्था सहारा परियोजना के तहत मन मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं को स्वयं की देखभाल मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं को प्रोत्साहन स्वरूप आइना (mirror ) उपहार के रूप में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।