डुमरा: लखनदेई तट पर श्रमदान: डीएम से लेकर मेयर तक ने दिखाई सहभागिता
सीतामढ़ी शहर के मेहसौल चौक स्थित लखनदेई तट के पास विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य नदी तट की सफाई, सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रिची पांडे स्वयं उपस्थित होकर श्रमदान में हिस्सा लिया।